फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर मारपीट

Sat, 01 Aug 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र की एक छात्रा ने दो युवकों पर कोचिंग जाते समय सरेराह छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। पीड़िता ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत पत्र के अनुसार, 25 जुलाई को छात्रा कोचिंग पढ़ने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगे।
विरोध करने पर दोनों ने उसका हाथ पकड़ लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने अभद्रता करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी और भाग गए। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद वह और उसका परिवार भय के माहौल में जी रहा है। आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं, जिससे उसका कोचिंग आना-जाना श्किल हो गया है।
इस संबंध में सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। शिकायती पत्र मिलता है तो जांच कराकर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें