गौरी बाजार। लबकनी गांव में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार को दोपहर में पुलिस ने सात नामजद सहित 70 लोगों पर विद्वेष फैलाने और पुलिस पर पत्थरबाजी करने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
वहीं गांव में सन्नटा छाया रहा। दोपहर में आजाद समाज पार्टी के लोग जब गांव पहुंचे तो अचानक माहौल बदला गया मगर ग्रामीणों और पुलिस के सूझबुझ से शांति बनी रही। गांव के गेट पर पुलिस फोर्स तैनात है गांव में पुलिस लगातार कांबिंग कर रही है।
दो दिन पहले प्रशासन की बिना अनुमति के खलिहान की जमीन पर चबूतरा बनाकर रखी गई डाॅ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को बृहस्पतिवार की शाम प्रशासन ने हटवा दिया था।
इस बीच अनुसूचित जाति की बस्ती से कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। इसमें एसओ मदनपुर सहित कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
इस मामले में एसओ मृत्युंजय राय की तहरीर पर टुनटुन, अनिकेत, विकास, अनिल भारती, अंकुल समेत आठ नामजद सहित 70 अज्ञात लोगों पर 7 सीएल एक्ट, बलबा एवं अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इस घटना के बाद शुक्रवार की दोपहर तक गांव में सन्नाटा छाया रहा।
दोपहर बाद आजाद समाज पार्टी के लोग जब मौके पर पहुंचे तो एक बार फिर माहौल बदल गया मगर ग्रामीण संयमित रहे। लोगों पर दर्ज मुकदमे को हटवाने का आश्वासन देकर पार्टी के लोग चले गए। इस दौरान मौके पर पुलिस मुस्तैद रही।