रामपुर बुजुर्ग। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती घर से जेवर और नकदी लेकर भाग गई। पीड़िता की मां ने थाने पर तहरीर देकर दूसरे थाना क्षेत्र के एक युवक पर पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने तथा अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
महिला ने तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से दूसरे थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू की और बाद में युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगा।
12 मई की मध्य रात्रि में युवक बाइक लेकर घर के सामने पहुंचा और युवती को लेकर भाग गया। एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।