फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ठंड में चोरी की बढ़ी आशंका पुलिस ने लोगों को किया अलर्ट

Sun, 21 Dec 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। ठंड के मौसम में चोरी की घटनाओं की आशंका को देखते हुए पुलिस ने लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए जागरूक किया। बैतालपुर नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्डों के लोगों को अपराधों से सतर्क करने के उद्देश्य से बैतालपुर पुलिस चौकी परिसर में जन-जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

चौपाल का नेतृत्व करते हुए गौरी बाजार थाना अध्यक्ष राहुल सिंह भदौरिया ने कहा कि ठंड के मौसम में अपराधी अक्सर सुनसान इलाकों और लापरवाही का फायदा उठाकर चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि रात के समय अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां अच्छी तरह बंद रखें, अनजान व्यक्तियों पर नजर रखें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
थाना अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने डायल 112 और स्थानीय पुलिस चौकी के नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि समय पर सूचना मिलने से बड़ी घटनाओं को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर रात्रि गश्त जैसी सामूहिक पहल भी की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें