जयनगर उपखंड कार्यालय के निकट मिला शावक
बरहज। जयनगर स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय के निकट हिरन का शावक मिला। उसे प्रशासन ने वन विभाग की मदद से कुसम्हीं जंगल में छोड़ा गया। शावक करीब तीन माह का होना बताया जा रहा है।
बरहज के जयनगर स्थित उपखंड कार्यालय के निकट एक जगह पर एक व्यक्ति के पास हिरन के शावक होने की सूचना मिली। जानकारी होने पर प्रशासन मौके पर पहुंच गया। हालांकि मामला चारों तरफ फैल जाने की जानकारी होने पर व्यक्ति ने उसे खाली जगह पर बांध दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और वन कर्मी शावक को साथ ले गये। वन क्षेत्राधिकारी राना प्रताप सिंह ने बताया कि शावक करीब तीन माह का प्रतीत हो रहा है। जो कहीं से भटक कर चला आया था। उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराकर कुसम्हीं जंगल में छोड़ दिया गया। मौके पर एसआई सुमित राय, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।