फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फीडर की मेन लाइन में फाल्ट, 13 घंटे गुल रही बिजली

Tue, 16 Jul 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। बिजली उपकेंद्र तरकुलवा की आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। रविवार की रात में हल्की बारिश क्या हुई उपकेंद्र पर लगे गढ़रामपुर व बंजरिया फीडर के करीब 150 गांवों की बिजली गुल हो गई। सोमवार की सुबह 13 घंटे बाद 9:30 बजे बंजरिया फीडर की आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन हर दो मिनट पर बिजली ट्रिप हो जा रही थी। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब 9 बजे बिजली कड़कने के साथ हुई बारिश के बीच उपकेंद्र पर लगे गढ़रामपुर व बंजरिया फीडर की मेन लाइन में फॉल्ट हो गया। इसके चलते इस फीडर से जुड़े करीब 150 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। बारिश कुछ देर बाद ही बंद हो गई, लेकिन बिजली रात भर चालू नहीं हुई। इससे मठिया रत्ती, कनकपुरा, जलुआ, जमुनी, पटखौली, हरैया, बेलही, बाबूपट्टी, बंजरिया, नरहरपट्टी, सरैनी, पगरा, बाबूपट्टी, सीतापट्टी, सकतुआ, सकतुई, महुआपाटन, भरौटा, गुलहरिया, बेलही समेत 150 गांव की बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें