फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फीडर में खराबी, 13 घंटे गुल रही 30 गांवों की बिजली

Sun, 14 Dec 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
गौरी बाजार-विद्युत उपकेंद्र पर लगे फीडर में तकनीकी खराबी को ठीक करते विद्युत कर्मी, फोटो संवाद
विज्ञापन
गौरी बाजार। विद्युत उपकेंद्र गौरी बाजार के फीडर में खराबी के कारण नगर क्षेत्र सहित लगभग 30 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात बिजली कर्मी इसे ठीक करने के लिए जूझते रहे। 13 घंटे बाद मरम्मत होने पर आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात 8 बजे ग्राम पथरहट स्थित विद्युत उपकेंद्र का फीडर खराब हो गया। इससे औद्योगिक क्षेत्र, नगर क्षेत्र, भटौली बुजुर्ग, रैश्री, चिल्लौना, गौरी बुजुर्ग, पांडेय भिसवां, ककवल, बड़हरा सहित 30 गांव अंधेरे में डूब गए। बिजली निगम के कर्मचारी पूरी रात तकनीकी खामी खोजते रहे। सुबह नौ बजे फाल्ट ठीक हुआ, तब आपूर्ति बहाल हो सकी। नगर क्षेत्र निवासी विजय कुमार सैनी, अभिषेक पांडेय, धर्मेंद्र जायसवाल, करन कुमार ने बताया कि अक्सर फाल्ट होता है।
इससे बिजली व्यवस्था लड़खड़ा जाती है। नए फीडर के लिए टेंडर हो गया है, लेकिन ठेकेदार एवं विभागीय जिम्मेदारों की सुस्ती के कारण कार्य अधूरा है। इस संबंध में अवर अभियंता मोहम्मद सलमान ने बताया कि पूरी रात कर्मचारियों ने मेहनत की तब जाकर फाल्ट ठीक हुआ। ै
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें