फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नाॅर्थ फीडर के 11 हजार तार में फाल्ट, तीस से अधिक गांवों की बिजली बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी में परेशान हुए उपभोक्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। लार उपकेंद्र के नार्थ फीडर से जुड़े ग्यारह हजार का हाइटेंशन तार फाल्ट कर गया। इससे तीस से अधिक गांवों की बत्ती सुबह ग्यारह बजे से गुल हो गई। उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में पूरे दिन परेशान रहे। उधर शिकायत पर फाल्ट को ठीक करने पहुंचे निगम के कर्मचारी आठ घंटे की पेट्रोलिंग के बाद फाल्ट को ठीक कर पाए। जिसके बाद लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

सोमवार को नार्थ फीडर की आपूर्ति चल रही थी। इसी बीच करीब ग्यारह बजे के करीब फीडर से आपूर्ति जाने वाले हाइटेंशन तार में फाल्ट हो गया। इससे रामनगर,रावतपार रघेन,रावतपार अमेठिया, बरडीहा, गाहोडीला, भुडुसरी, नैनीडैनी और भैंसही सहित तीस से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। उमस भरे गर्मी से राहत पाने के लिए उपभोक्ताओं ने इन्वर्टर का प्रयोग किया। लेकिन कुछ ही घंटों में डिस्चार्ज हो गया। वहीं दोपहर बाद टंकी से पानी भी खत्म हो गया। आपूर्ति के अभाव में टुल्लू पंप बंद रहे। काफी समय बाद तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंच गए। वहीं फाल्ट को ठीक करने निकले निगम के कर्मचारी पेट्रोलिंग शुरू कर कई गांवों के पोलों तक गए। आठ घंटे की पेट्रोलिंग के बाद भी शाम सात बजे आपूर्ति बहाल हुई। रावतपार रघेन के अशोक यादव, रामनगर के मनोज गोंड, अली असगर, बरडीहा के पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष विनय सिंह संदीप ने बताया कि नार्थ फीडर में आए दिन फाल्ट होता रहता है। जिससे पूरे दिन बिजली गुल रहती है। सोमवार को भी पूरे दिन बिजली नहीं मिली। बिजली नहीं रहने से सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों व महिलाओं को हो रही है। जेई राजकुमार ने बताया कि फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें