फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया- हाटा मार्ग पर बस सेवा शुरू करने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले को राष्ट्रीय राजमार्ग और कुशीनगर को जोड़ता है मार्ग, 17 साल पहले चला करती थी एक बस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला मुख्यालय से हाटा और हेतिमपुर मार्ग पर बस संचालित नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह दोनों मार्ग जिले को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ते हैं। दो जिलों को जोड़ने वाला यह मुख्य संपर्क मार्ग है। करीब 17 साल पहले इस मार्ग पर एक बस सुबह और शाम को चला करती थी।
देवरिया से हाटा कस्बा की दूरी 28 किलोमीटर है। वहीं, महुआडीह से हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की दूरी 15 किलोमीटर है। देवरिया से होकर आने वाला मार्ग महुआडीह से हाटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चला जाता है। वहीं, महुआडीह से निकला मार्ग हेतिमपुर नेशनल हाईवे को जोड़ता है। हाटा और हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए जिले को कुशीनगर से जोड़ने का मुख्य मार्ग है। इनकी लंबाई जिला मुख्यालय से 29 किलोमीटर है। पथरदेवा विधानसभा के इन दोनों मार्गों पर आज से करीब 17 साल पहले एक बस चलती थी। जो सुबह जाती थी और शाम को लौटती थी। बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। इन दोनों मार्गों पर पांच शासकीय इंटर कॉलेज के अलावा चार महाविद्यालय भी हैं। क्षेत्र के लोग जनप्रतिनिधियों से कई बार बस चलवाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन किसी ने भी आज तक इस संबंध में कोई पहल नहीं की है।
विज्ञापन

-
लोगों ने बस सेवा शुरू करने की उठाई मांग

क्षेत्र के रामपुर गौनरिया के राजू सिंह, महुआडीह के मुकेश सिंह, बरमहिया के राम मनोहर विश्वकर्मा, जिगनी के अभय आदि लोगों की मांग है कि इस मार्ग पर भी बस चलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन



निगम की ओर से देवरिया-हाटा-हेतिमपुर मार्ग पर अनुबंधित बस चलाने की योजना है। कृषि मंत्री ने भी इस प्रमुख मार्ग पर बस चलाने को कहा है। इधर चालक-परिचालक की कमी के चलते इसमें देरी हो रही है।
...राकेश पति त्रिपाठी, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी देवरिया डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें