फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोबाइल फोन खरीदने के विवाद में चाकू से गोदकर पिता की हत्या

Tue, 12 Aug 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
चंदन चौहान की फ़ाइल फोटो
विज्ञापन
-लार थाना गेट से सौ मीटर दूर वारदात, आरोपी पुत्र हिरासत में
विज्ञापन

- मां से लड़ते देख पिता की हरकत देख आग बबूला हुआ आरोपी


संवाद न्यूज एजेंसी
लार(देवरिया)। कस्बे के धवरिया वार्ड में मोबाइल खरीदने के विवाद में युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर पिता की जान ले ली। वारदात लार थाना गेट से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, धवरिया वार्ड निवासी चंदन चौहान (45) राजमिस्त्री का काम करते थे। मंगलवार की शाम चंदन रोपन छपरा से काम कर लौटे। घर पर शराब के नशे मोबाइल फोन खरीदने के लिए पत्नी रेखा से रुपये की मांग करने लगे। इसपर पत्नी से कहासुनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर मकान के आगे वाले कमरे में चल रही इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर बैठा बड़ा बेटा रणधीर मौके पर पहुंच गया। वह भी पिता से बहस करने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर रणधीर ने पास में रखे चाकू से पिता चंदन के पेट में कई वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चंदन को लार स्थित सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी रणधीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें