फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चलती बाइक पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र की मौत, मां व दो बेटियां घायल

Sun, 10 Aug 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
जेसीबी से गिरे पेड़ के मलवे को हटवाते ग्रामीण
विज्ञापन

विज्ञापन



- रक्षाबंधन पर पति और बच्चों के साथ मायके जा रही थी महिला

- रामजानकी मार्ग पर लार में गयागीर वार्ड के पास हुआ हादसा



संवाद न्यूज एजेंसी

लार/देवरिया। रक्षाबंधन पर पति और बच्चों के साथ मायके जा रही मदनपुर क्षेत्र के भिटहा की रहने वाली ममता (35) और उसके परिवार की खुशियां कभी न भूलने वाले गम में तब्दील हो गईं। रामजानकी मार्ग पर लार क्षेत्र के गयागीर वार्ड में शनिवार को चलती बाइक पर पेड़ गिर जाने से ममता के पति संतोष (40) और छह वर्षीय बेटे शिवा की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ममता और उसकी दो बेटियों शिवानी (13) व सोनाली (8) को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ममता का मायका लार क्षेत्र के रावतपार रघेन में है। ममता के पति संतोष बाइक पर पत्नी व बच्चों को लेकर शनिवार को ससुराल के लिए निकले थे। सीओ लार दीपक शुक्ला के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे बाइक सवार संतोष परिवार के साथ गयागीर वार्ड के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सड़क के किनारे खड़ा जंगली जलेबी का पुराना पेड़ टूटकर चलती बाइक पर गिर गया। संतोष, ममता और बच्चे पेड़ के नीचे दब गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संतोष ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशीन से कटवाकर जेसीबी से पेड़ हटवाया और दबे लोगों को निकाला गया। आनन-फानन में सभी को सीएचसी लार ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने संतोष और शिवा को मृत घोषित कर दिया। ममता और दोनों बेटियों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, ममता के सिर और रीढ़ में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें