फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सिसकियों के बीच पिता ने कंपनी को भेजी डीएनए रिपोर्ट

Wed, 29 Jul 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रामलक्षन क्षेत्र के करमेल गांव में अभिषेक के पिता ने मंगलवार को परिवार वालों के सिसकियों के बीच बेटे का डीएनए रिपोर्ट कंपनी को भेज दिया। कंपनी को रिपोर्ट भेजने के बाद पिता की आंखों में विदेश में मरे बेटे का शव देखने की आस दिखी। अब परिवार वालों को कंपनी के संदेश का इंतजार है।
विज्ञापन

घर के दरवाजे पर बैठे मां-बाप की निगाहें अब बेटे के अंतिम दर्शन को व्याकुल है। वहीं गांव में 10 दिन से मातम पसरा है। पूरे दिन अभिषेक के दरवाजे पर लोग हर आने-जाने वाले से किसी नई सूचना की आहट में जुट जा रहे हैं।

19 जुलाई को टर्की से यूक्रेन से वापस आ रहे मालवाहक जहाज पर कार्यरत चार भारतीय समेत क्षेत्र करमेल गांव निवासी अभिषेक निषाद की रूसी मिसाइल हमले में मौत हो गई। घटना अभिषेक का शव गंभीर रूप से जल जाने के कारण उसकी शिनाख्त कर पाना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से कंपनी से शव मंगाने के लिए वार्ता की गई। इसमें शव की पहचान करने की अड़चन आई। पहचान कराने के लिए मां और पिता का डीएनए कराया गया। सोमवार की देर रात परिवार वालों को डीएनए रिपोर्ट मिली थी।
बेटे के शव का इंतजार में तड़प रहे पिता कौशल ने कंपकपाते हुए जुबां से कहा कि उनका पूरा कुनबा अब बेसब्री से बेटे के शव के आस में बैठा है। हर पल काटना बेहद मुश्किल हो गया है। इस गोद में उसे बड़ा किया है, एक बार बेटे को कलेजे से लगा लेते तो सुकून मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें