फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिता बोले- बरात में छर्रा लगने से हुई बेटे की मौत, आरोपियों पर हो कार्रवाई

Fri, 13 Dec 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। गड़ौना में विद्याधर यादव पुत्र रामचीज यादव के घर सोमवार की शाम बरात आई थी। बरात में तमंचे से फायर होने से मदनपुर थाना क्षेत्र के महुईं खड़ेसर गांव निवासी निरंजन के पुत्र अभिनंदन उर्फ कान्हा के जख्मी होने और इलाज के दौरान मौत होने की बात कही जा रही है। बृहस्पतिवार को परिजनों ने एसपी डॉ. संकल्प शर्मा से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि बरात में तमंचे से फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से अभिनंदन की मौत हुई है।
विज्ञापन

एसपी को दिए शिकायत पत्र में अभिनंदन उर्फ कान्हा के पिता निरंजन विश्वकर्मा ने कहा है कि गड़ोना गांव के विद्याधर यादव के घर बरात आई थी, वहां अभिनंदन भी गया था।
रात नौ बजे कुछ लोग तमंचे से फायरिंग करते रहे थे। छर्रा लगने से उनका पुत्र घायल हो गया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बरहज पुलिस पर रिपोर्ट न लिखने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि अभिनंदन के पिता ने तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें