फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिता बोले-संपत्ति के लिए बेटी और दामाद की हत्या की गई

Tue, 27 May 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के माहथापार गांव रविवार की सुबह पत्नी का शव कमरे और पति का शव सलेमपुर-बरहज रेलवे ट्रैक पर मिला था। पोस्टमार्टम के बाद विवाहिता के पिता देवंत कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर दामाद के दोनों भाइयों पर संपत्ति के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
कोतवाली क्षेत्र के माहथापार गांव निवासी जितेंद्र कुशवाहा (32) पुत्र स्व. चंद्रिका कुशवाहा सूरत में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। साथ में पत्नी बेबी कुशवाहा (28) भी रहती थी।
विज्ञापन

11 मई को दोनों गांव आए थे। रविवार की सुबह अलग-अलग जगहों पर दोनों का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई थी। बेबी की साड़ी में कथित सुसाइट नोट भी मिला था। पुलिस हैंड राइटिंग की जांच करा रही है।
सोमवार को पोस्टमार्टमके बाद जब शव गांव लाया गया तो बेबी के पिता देवंत कुशवाहा भी आए। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दामाद के दोनों भाइयों पर संपत्ति के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। दोनों पक्ष की सहमति के बाद शव को काली चरण घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इसी बीच कुछ लोगों से बहस होने लगी। इससे नाराज देवंत और उनके साथ आए लोग काली चरण घाट अपने घर चले गए। बड़े भाई सुरेश कुशवाहा का बेटा रंजीत कुशवाहा ने दोनों को मुखाग्नि दी। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन

एक चिता पर पति-पत्नी का अंतिम संस्कार: सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिवार और मायके वालों की सहमति से अंतिम संस्कार एक चिता पर ककिया। यह देख वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें