फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्रा के मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजने वालों के खिलाफ पिता ने दी तहरीर

Wed, 18 Oct 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नंबर बदल-बदल कर एक छात्रा के मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजने व वीडियो कॉल करके स्कूल से उठा ले जाने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। तंग आकर छात्रा के पिता ने शोहदों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनकी बेटी और पत्नी के मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से कुछ मनचले अश्लील फोटो भेजते हैं। आरोप है कि वह बार-बार वीडियो कॉल करते हैं और अपना चेहरा छुपा कर अश्लील इशारा करते हुए अश्लील चित्र दिखाते हैं। पूछने पर बिना नाम पता बताएं भद्दी-भद्दी गालियां देते हैं। साथ ही फोन पर धमकी देकर उनकी बेटी को स्कूल से उठा ले जाने को बोलते हैं। आरोपियो की इस हरकत से तंग आकर पीड़ित पिता ने तरकुलवा थाने की पुलिस को तहरीर देकर उनके मोबाइल नंबरों की सर्विलांस के माध्यम से जांच करा कर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है, शीघ्र ही जांच कर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें