देवरिया। अंडा उधार न देने पर मनबढ़ ने दुकानदार की पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने एक के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। थानाक्षेत्र के महुआपाटन गांव के रहने वाले भोलू जायसवाल ने तरकुलवा पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनके भाई की बाजार में अंडे की दुकान है। शनिवार दोपहर 11 बजे के करीब गांव का ही शुभग जायसवाल दुकान पर जाकर अंडा उधार मांग रहा था। मना करने पर उसने गाली देते हुए उसे लात-मुक्का से मार पीटकर कर घायल कर दिया। आरोप है कि उसने जानमाल की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। संवाद