फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलेमपुर देवरिया मुख्य मार्ग पर हादसे में बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर देवरिया मुख्य मार्ग पर हादसे में बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल
विज्ञापन

सलेमपुर। बेटी की शादी का कार्ड देकर घर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। टक्कर इतना तेज था कि घटना स्थल पर ही बाइक पर बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार उनका पुत्र घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी पहुंचाई। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लार नगर के हरिजन बस्ती वार्ड निवासी रामचंद्र की बेटी की चार जून को शादी तय है। वह बेटे सुनील के साथ सोमवार को बाइक से कार्ड देने रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से लौटते समय सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने चपेट में ले लिया। बाइक पर बैठे रामचंद्र (40) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुनील को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी
सलेमपुर। बिटिया की डोली उठने के पहले ही घर से जब पिता की अर्थी निकली तो यह मातमी मंजर देख परिवार व रिश्तेदार ही नहीं पूरे गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं। सोमवार की शाम सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई। बेटी अपने पिता के शव पर लिपट लिपट कर रो रही थी। यह देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें