फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र समेत तीन पर धार्मिक भावना भड़काने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता-पुत्र समेत तीन पर धार्मिक भावना भड़काने का आरोप
विज्ञापन

भाजपा और हियुवा नेताओं की शिकायत पर पुलिस ने लिया हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा/लार। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना भड़काने वाले पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। भाजपा और हियुवा नेताओं की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बनकटा थानाक्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी पिता-पुत्र पर धार्मिक भावनाओं के भड़काने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पुलिस से शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। शिकायतकर्ता के मुताबिक युवक फेसबुक पर देवी-देवताओं को गाली और अपशब्द लिखता है। युवक और उसके पिता ने पूर्व में भी ऐसी हरकत किया है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र पाण्डेय, महामंत्री विवेक कुशवाहा, युवा मोर्चा के महामंत्री राहुल प्रताप सिंह, गुड्डू गोस्वामी, मारकंडेय तिवारी, अनुज सिंह, जितेंद्र राय आदि ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ गोपाल प्रसाद ने बताया कि शिकायत मिली है। कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार लार कस्बा निवासी एक युवक भी पीएम, सीएम और देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करते हुए फेसबुक पर पोस्ट किया है। हियुवा नेता अरुण सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। इसमें शामिल अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। लार इंस्पेक्टर गिरिजेश तिवारी ने बताया कि मामले में युवक से पूछताछ की जा रही है। अन्य की तलाश है।
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा गया, केस दर्ज
बरहज। नगर के एक वार्ड में घर में घुसकर और युवती का हाथ-पैर बांधकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित छात्रा के पिता ने कहा है कि पड़ोस का एक युवक घर में घुसकर उनकी पुत्री का हाथ-पैर बांध दिया और धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती 11वीं की छात्रा है। इस संबंध में इंस्पेक्टर अनिल पांडेय ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
फोटो समाचार
संदिग्ध परिस्थिति में जलीं दो झोपड़ियां
मगहरा। क्षेत्र के सुकरौली गांव में सुबह दो झोपड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। लोग जब तक आग पर काबू पाते उसमें रखा अनाज आदि सामान जलकर राख हो गया। अगलगी में हजारों का नुकसान होना बताया जा रहा है। सूचना पर भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अचानक रूदल यादव की झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी जलते देखकर रूदल शोर मचाने लगा। जिसे सुनकर लोग लॉकडाउन तोड़कर मौके पर पहुंच गए। इसी बीच आग पड़ोसी शैलेंद्र यादव की झोपड़ी में पकड़ ली। काफी जद्दोजहद और करीब एक घंटे बाद आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका। संयोग रहा कि सुबह हवा बंद थी। इस संबंध में एसडीएम गजेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। हलका लेखपाल से क्षति का आकलन कराया जाएगा।
बनवा टोला से टुल्लू पंप चोरी
प्रतापपुर। बनकटा थानाक्षेत्र के दुर्गापुर गांव के बनवा टोला निवासी भगवान यादव का विद्युत मोटर और वॉटर पंप शनिवार की रात चोर उठा ले गए। वह बर्फ का कारखाना चलाते हैं। चोरी की जानकारी उन्हें रविवार की सुबह मोटर स्टार्ट करने के लिए उठते समय हुई। उन्होंने मोटर की आसपास तलाश करने के बाद बनकटा पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष गोपाल प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
आपत्तिजनक टिप्पणी में पूर्व सभासद पर केस दर्ज
सलेमपर। नगर के एक पूर्व सभासद के आपत्तिजनक का आडियो वायरल के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शुक्रवार की रात पूर्व सभासद ने फोन कर दो माह से भूखे रहने की बात कह डीएम पर फोन नहीं उठाने की शिकायत की थी। उसने पीएम, सीएम व डीएम पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। कोतवाली पुलिस ने नगर के हरैया वार्ड निवासी पूर्व सभासद संजय कुमार मद्धेशिया को मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया है। इस बाबत कोतवाल अश्वनी कुमार राय ने बताया कि आरोपी व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया गया है।
गरीबों में बांटा गया सामान
सलेमपुर। नगर के मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर संकीर्तन सेवा समिति के सदस्यों ने रविवार को गरीब मजदूर असहाय में खाद्य सामग्री वितरित की। इस दौरान अध्यक्ष अनिल ठाकुर, ओम प्रकाश बरनवाल, विजय, किशोर, बबलू शर्मा, प्रदीप मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, नरेश गुप्ता, अरविंद, हरिंदर राजभर आदि मौजूद रहे।
फेसबुक पर सामाजिक विद्वेष फैलाने का केस, युवक गिरफ्तार
कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने, बरगलाने पर गौरीबाजार पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। कोरोना महामारी को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह और सामाजिक विद्वेष फैलाने वाले के खिलाफ गौरीबाजार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। आरोपी युवक तेंदुबारी गांव का रहने वाला है। तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के तेंदुबारी गांव निवासी एजाज अंसारी ने शनिवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट डाला। इसमें कहा गया था कि कोरोना के नाम पर एक संप्रदाय के लोगों को पुलिस उठाकर ले जा रही है। चिकित्सकों की टीम जांच के नाम पर उनको आइसोलेशन वार्ड में रख रही है। एक संप्रदाय विशेष को डराया जा रहा है। इसलिए घर से अस्पताल नहीं जाना चाहिए। मेरे रिश्तेदार एक डॉक्टर ने बताया है कि यह खेल हो रहा है। इसलिए जो लोग कोरोना पॉजिटिव हैं, उनको अस्पताल नहीं जाना चाहिए। महामारी को लेकर तरह-तरह की बातों को कोरोना से जंग लड़ रहे लोगों के विषय में कही गई थी। फेसबुक पर उसने कुछ और भ्रामक बातें फैलाई हैं। इससे समाज के लोगों में भ्रम की स्थिति व्याप्त हो रही है। पुलिस का आईटी सेल की इस समय सोशल मीडिया पर पैनी नजर है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह गौर ने बताया कि सूचना मिलते ही एसआई विजय यादव की तहरीर पर आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उसका मोबाइल भी जब्त कर खंगाला जा रहा है। उन्होंने लोगों से इस तरह की अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें