फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता में पड़री को हराकर फतेपुर क्वार्टर फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता में पड़री को हराकर फतेपुर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
विज्ञापन

पड़री बाजार। सलेमपुर ब्लॉक के कम्हरियां गांव में चल रही रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को फतेपुर ने पड़री बाजार की टीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि शिक्षक रमेश कुमार पाल रहे।
विज्ञापन

मैच शुरू होते ही फतेपुर के खिलाड़ियों ने पड़री बाजार पर दबाव बनाए रखा। हालांकि पड़री बाजार के खिलाड़ियों ने अंक हासिल करने का काफी प्रयास किया। लेकिन टीम को सफलता नहीं मिल सकी। अंत में फतेपुर की टीम ने पड़री बाजार को 29 के मुकाबले 42 अंकों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार फतेपुर के मोनू कुमार को दिया गया। इस दौरान संतोष पाल, विश्वजीत पाल, डब्ल्यू प्रजापति, गगनजीत शर्मा, विवेक यादव, रणजीत पाल, मुलायम यादव, सुनील गुप्ता, फैजान सिद्दकी, सुनील प्रजापति, मोनू अंसारी आदि ने दोनों टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें