फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुआवजे के लिए किसानों ने रोका काम, राजस्व टीम ने की बातचीत

Thu, 19 Feb 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। राजस्व टीम ने फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर कार्य रोके जाने पर भागलपुर गांव के किसानों से मिलकर उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। बलिया जिले के सिकंदरपुर से नवलपुर तक बन रहे फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने रोक दिया है।
विज्ञापन

जिसको लेकर बुधवार को बरहज के नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्या ने भागलपुर पहुंच कर किसानों से वार्ता की। किसान गुलाब चंद यादव, अभय मिश्रा, जय गोविंद यादव, शिवाजी यादव, भुनेश्वर मिश्रा, राजदेव यादव, रिंकू यादव, बिजूल किशोर, हरेराम यादव, रामप्रवेश यादव, उमा यादव,प्र मोद श्रीवास्तव आदि किसानों का कहना था कि हम लोगों की जमीन अधिग्रहित कर लिया गया लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला । संबंधित कार्यालय पर जाने पर लिपिक कमीशन मांग रहे हैं, जिसे देने में हम लोग असमर्थ हैं। नायब तहसीलदार ने किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान अपनी बात पर अड़े रहे। एनएचएआई के अवर अभियंता सुमीत कुमार ने बताया कि अधिकांश किसानों की फाईल अभी तक जमा नहीं है। बृहस्पतिवार को देवरिया में किसानों की समस्या के समाधान के लिए बुलाया गया है। जल्द ही बचा मुआवजा भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें