फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किसी के बहकावे में न आएं किसान, मिलेगा मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। आनंदनगर- सोनहुला रामनगर मार्ग चौड़ीकरण को लेकर किसानों की तरफ से की जा रही मुआवजे की मांग पर सोमवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसान किसी के बहकावे या अफवाह में न पड़ें। जिन किसानों की भूमि सड़क की जद में आएगी उन्हें उचित मुआवजा मिलेगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रस्ताव पर आनंदनगर - सोनहुला रामनगर मार्ग के चौड़ीकरण की मंजूरी पिछले महीने मिली थी। इस चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों ने पिछले सप्ताह मुसहरी चौराहा पर एक बैठक कर मुआवजे की मांग की थी। किसानों ने सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा नहीं मिलने पर आंदोलन की बात कही थी।
कृषि मंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के लिए पर्याप्त जगह है। केवल सेमरा बरवा, पौहारी छापर, मुसहरी, वृंदावन आदि गांवों के करीब 150 किसानों की भूमि प्रभावित हो रही है। इसका सर्वे कराया जाएगा। मुआवजे के लिए 11 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें