फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में युवक की मौत, उसका दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा नाजिर वार्ड निवासी (26) वर्षीय सुदामा पटेल की सोमवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनके साथी संगम चौरसिया (25) घायल हो गए। हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र में देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर स्थित सोंदा चौराहा के पास हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुदामा पटेल अपने दोस्त संगम चौरसिया के साथ सोमवार को देवरिया स्थित एक अस्पताल गए थे। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सोंदा चौराहा के पास पहुंचे, तभी गली की ओर से तेज रफ्तार में एक स्कूटी सवार अचानक सड़क पर आ गया। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
हादसे में सुदामा पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि संगम चौरसिया को हल्की चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुदामा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फरार स्कूटी सवार की तलाश की जा रही है। मृतक सुदामा पटेल की पत्नी देवंती का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार की देर शाम जब शव गांव पहुंचा तो पूरे इलाके में मातम पसर गया और परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें