फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किसान दिवस पर छाई रहीं किसानों की समस्याएं

Wed, 17 Dec 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डीएम दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में विकास भवन के गांधी सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में धान खरीद और समितियों पर खाद का संकट समेत किसानों से जुड़े मुद्दे उठे। डीएम ने धान खरीद की समस्या के समाधान के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, किसानों और किसान यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ 19 दिसंबर को बैठक कराने की बात कही।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुलभ आनंद ने बताया कि धान खरीद में बड़ी बाधा बन रही किसानों के अंश निर्धारण की समस्या का समाधान हो गया है। अब लेखपाल के पोर्टल से ही अंश निर्धारण का संशोधन किया जा सकेगा। डीएम ने धान खरीद में तेजी लाने के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी को राइस मिलर्स को भी बैठक में बुलाने का निर्देश दिया।
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को यह निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक किसान दिवस में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर किसानों की समस्याओं का समाधान करें। यदि बिजली और सिंचाई विभाग के अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं होते हैं, तो उन्हें स्पष्टीकरण देना होगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने उपस्थित किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। बिजली निगम के अफसरों ने एकमुश्त छूट योजना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें