फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोदी सरकार के एजेंडे में किसान

Sat, 31 May 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंजरिया में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के एजेंडे में किसान है। पिछली सरकारों ने किसानों को अपने एजेंडे से बाहर कर दिया था।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से तेजी से बदलाव हो रहा है। आठ साल की प्रदेश सरकार ने खेती-किसानी के क्षेत्र में कई नवाचार किए हैं। इस अभियान की शुरुआत चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार कटिबद्ध है। अभियान के तहत 15 दिन कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी गांवों में जाएंगे और किसानों की समस्याओं का निदान करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. आशुतोष मिश्रा, उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य, जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. कमलेश मीना, डॉ. अंकुर शर्मा आदि माैजूद रहे।࣋
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें