फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किसानों ने कलक्ट्रेट में की महापंचायत, बोले- मुआवजे में कटौती बर्दाश्त नहीं

Fri, 17 Jan 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला मुख्यालय पर बनने वाले बाईपास, सलेमपुर-नवलपुर बाईपास से प्रभावित किसानों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में महापंचायत की। इसकी अगुवाई भाकियू व भूमि बचाओ संघर्ष समित ने की। किसानों ने छह सूत्री मांग को लेकर आंदोलन की हुंकार भरी।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि मांगों पर एक माह के अंदर कोई अमल नहीं किया गया तो गोरखनाथ मंदिर तक मार्च होगा। इसके बाद किसान नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। डीएम ने उनकी मांगों से शासन से अवगत कराने को कहा। इसके बाद किसान एक माह का समय देते हुए वापस चले गए। महापंचायत को लेकर किसान टाउनहाल परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद भाकियू व भूमि बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां डीएम कार्यालय गेट के पास सभी किसान बैठ गए और महापंचायत की। महापंचायत के दौरान भाकियू पूर्वी उप्र उपाध्यक्ष नेता विनय सिंह सैंथवार ने कहा कि देवरिया बाईपास, सलेमपुर-नवलपुर बाईपास में एडीएम प्रशासन द्वारा घोषित अवॉर्ड को निरस्त कर नया अवॉर्ड बनाया जाय।
बैतालपुर में नई चीनी मिल लगाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन, भूमि बचाओ, किसान बचाओ संघर्ष समिति, चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति से जुड़े किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन शासन, प्रशासन चुप्पी साधे है। कहा कि किसान मुआवजे में 67 प्रतिशत की कटौती को स्वीकार नहीं करेंगे। भाकियू जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण उर्फ बड़े शाही ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की दोनों सरकारें वर्ष 2013 में मनमोहन सिंह सरकार में किसानों के हित में संसद में पारित भूमि अधिग्रहण कानून की अनदेखी कर रही हैं।
विज्ञापन

महापंचायत के दौरान भाकियू जिला संयोजक सदानंद यादव, मंडल प्रवक्ता अरविंद उपाध्याय, जिला महासचिव धनंजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, जिला सलाहकार मदन चौहान, एसएस अंसारी, चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
2200 किसानों को भेजी गई मुआवजा राशि : बाईपास के लिए मुआवजा वितरित करने का कार्य किया जा रहा है। करीब बीस किमी मार्ग निर्माण के लिए करीब 4500 किसानों की भूमि अधिग्रहीत की गई है। इसमें से 2200 किसानों को 200 करोड़ रुपये से अधिक मुआवजा की राशि वितरित कर दी गई है।
अन्य किसानों को भी मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है। देवरिया बाइपास देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर बैतालपुर क्षेत्र के सिरजम से मुंडेरा बुजुर्ग स्थित देवरिया-सलेमपुर मार्ग में जाकर मिलेगी। इस मार्ग के बन जाने से शहर को जाम से निजात मिलेगी, वहीं लंबी दूरी की यात्रा पर निकले लोगों को शहर से बाहर से निकलने में आसानी हाेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें