फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छह दिन बाद किशोरी को पुलिस ने किया बरामद

Thu, 16 Jan 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र का युवक पिछले सप्ताह महुआडीह थानाक्षेत्र के एक किशोरी को बहला-फुसलाकार भगा ले गया। किशोरी के पिता ने आरोपी युवक पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच कर केस दर्ज कर लिया। किशोरी को बुधवार की देर शाम को बरामद कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक गांव का युवक बगल के महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी को अपने प्रेम के जाल में फंसा लिया। 10 जनवरी की शाम को किशोरी को मिलने के लिए घर से बाहर बुलाया और बहला-फुसलाकर वह भगा ले गया। किशोरी के पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की।
उधर, आरोपी पक्ष पीड़ित पक्ष पर सुलह के लिए प्रयासरत रहा। पुलिस ने मामले की जांच कर सोमवार देर शाम को केस दर्ज कर आरोपी की तलाश और किशोरी की बरामदगी में जुट गई थी। पुलिस ने बुधवार की शाम को किशोरी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें