देवरिया। अखिल भारतीय किसान सभा ने लोहिया आवास के लाभार्थियों की पात्रता की जांच कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों के मुआवजा वितरण में धांधली का आरोप लगाया गया।
पात्र गृहस्थी योजना में पात्रों को वंचित करने की साजिश रची जा रही है। मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र तहसीलदार को दिया। संगठन से जुड़े कार्यकर्ता शुक्रवार को दिन में 11 बजे सदर तहसील में पहुंचे। यहां पर अपनी मांगों के समर्थन में धरना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि लोहिया आवास के लाभार्थियों के चयन में रुपये का खेल चला है।
रुपये देने वालों को लोहिया आवास की रकम आवंटित कर दी गई है, जबकि रुपये नहीं देने वालों को लोहिया आवास से वंचित कर दिया गया है। रामपुर कारखाना और तरकुलवा ब्लॉक में जमकर धांधली बरती गई है। हरपुर बिंदवलिया, शाहपुर, गोविंदपुर आदि गांवों के पात्र लोगों को वंचित कर दिया गया है। इसके चलते गरीब लोगों को आवास मयस्सर नहीं हो सका है।
इसके साथ ही सदर तहसील क्षेत्र में सूूखा राहत और ओलावृृृष्टि से किसानों की हालत खराब हो गई है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों को फिक्र तक नहीं है। कुछ लोगों के इशारे पर पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड बनाने का काम किया जा रहा है।
पूर्ति विभाग ने कोटेदारों पर कार्रवाई नहीं की तो संगठन आंदोलन शुरू करेगा। प्रदर्शन में रामजी चौहान, सदानंद चौरसिया, आनंद प्रकाश चौरसिया, अदालत, राजेंद्र प्रसाद, महेंद्र गोंड, रामबदन, रामपरीखन यादव, आकिल नफीस आदि मौजूद रहे।