फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किसानों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

Mon, 09 Mar 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भटनी के खोरीबारी में कृषि कल्याण भवन का लोकार्पण करते कृषि मंत्री व अन्य। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
भटनी। खोरीबारी में करीब एक करोड़ 21 लाख 87 हजार रुपये की लागत से बने कृषि कल्याण भवन का रविवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस भवन में कृषि से जुड़ी अत्याधुनिक संसाधन और खेती किसानी से संबंधित हर जानकारी देने की बात कही जा रही है।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार किसानों को आधुनिक तकनीक और योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कृषि कल्याण भवन बनने से किसानों को एक ही स्थान पर कई सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें विभागीय कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि इस भवन के बनने से क्षेत्र के किसानों को कृषि योजनाओं और सलाह के लिए देवरिया शहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे पहले लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे कृषि मंत्री का किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। खोरीबारी के किसान मुन्ना राय ने बताया कि भटनी में कृषि कल्याण भवन का निर्माण जमीन नहीं मिलने के चलते लटका हुआ था। सितंबर 2025 में खोरीबारी में जमीन उपलब्ध कराई गई थी। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्र, चेयरमैन विजय कुमार गुप्त, अजीत सिंह, रमेश चंद्र वर्मा, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया।
जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने बताया कि खोरीबारी में बने कृषि कल्याण भवन में कृषि विभाग का कार्यालय, किसान सलाह केंद्र, प्रशिक्षण हॉल और मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें