फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: झाड़ी में मिले नवजात के शव की जांच में जुटी पुलिस

Mon, 09 Mar 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खामपार। थाना क्षेत्र के छपिया सरया रोड पर स्थित काली मंदिर के पास बृहस्पतिवार रात मिले नवजात शिशु के शव की शिनाख्त में पुलिस जुटी है। नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी है। खामपार थाना क्षेत्र के छपिया रोड स्थित सड़क किनारे झाड़ी में बृहस्पतिवार की रात ग्रामीणों ने नवजात शिशु का शव देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। नवजात का शिशु के शव का शिनाख्त अभी नहीं हो सका है। अज्ञात शव का तीन दिन बाद पोस्टमार्टम होता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष खामपार प्रदीप अस्थाना ने बताया कि नवजात शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें