फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किसानों को लटकते तारों से गेहूं की फसल बर्बाद होने का सता रहा खतरा

विज्ञापन
खेत में झूल रहे बिजली के तार।
विज्ञापन
देवरिया। जिले में गेहूं की पकी फसल पककर तैयार है, लेकिन जर्जर बिजली के तार किसानों के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं। ढीले और टूटे तारों से चिंगारी निकलने और शॉर्ट सर्किट के कारण फसल में आग लगने का डर बना हुआ है। पिछले साल इन्हीं तारों से करीब सौ बीघे गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई थी। जिससे कड़ी मेहनत से उपजी फसल के नुकसान की आशंका से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब साढ़े चार लाख किसान हैं। यह करीब 3,73,752 हेक्टेयर क्षेत्र में खेती करते हैं। जिले के भाटपाररानी, सलेमपुर, रुद्रपुर, बरहज और देवरिया सदर तहसील क्षेत्र के कई गांवों में हाईटेंशन तार खेतों के ऊपर झुके हुए हैं। चैत्र माह में दोपहर के समय चलने वाली तेज हवाओं के चलते ये तार आपस में टकराते हैं, जिससे चिंगारी निकलती है और सूखी फसल के संपर्क में आने पर आग भड़कने की आशंका बढ़ जाती है। गेहूं की फसल अब लगभग पक चुकी है और कटाई में थोड़े ही दिन बाकी हैं। किसान दिन-रात खेतों में जाकर तारों की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। वे किसी भी अनहोनी से बचने के लिए सतर्क हैं। यह स्थिति किसानों के लिए आर्थिक नुकसान का बड़ा कारण बन सकती है।
विज्ञापन

झुके पोल और जर्जर तार की जानकारी नहीं है। इनकी जानकारी लेकर ठीक कराया जाएगा। इसके साथ खेतों से निकले तारों को भी ठीक करवाया जाएगा।
- आदित्य पांडेय, अधिशासी अभियंता, सलेमपुर, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें