बरहज। समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इसमें 20 सितंबर को प्रस्तावित पदयात्रा की सफलता की रणनीति तय करते हुए जिम्मेदारी सौंपी गईं। अध्यक्षता सपा नेता विजय रावत ने की।
बैठक में विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर भलुअनी से सोनूघाट तक पदयात्रा पर मंथन किया गया। इस दौरान दिनेश यादव, विकास कुमार, संजय सिंह, राहुल प्रजापति, राकेश कुशवाहा, इमामुदीन खान, रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे। संवादद