फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खेत मजदूर यूनियन व किसान सभा ने जलाईं बजट की प्रतियां

Wed, 04 Feb 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। आम बजट 2026-27 के विरोध में उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन तथा किसान सभा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को नगर के गांधी चौक पर बजट की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आयोजित किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के जिला मंत्री रामनिवास यादव और किसान सभा के जिला मंत्री प्रेमचंद यादव ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने आम बजट को गरीब, मजदूर, किसान और महिलाओं के हितों के खिलाफ बताया। खेत मजदूर यूनियन के जिला मंत्री रामनिवास यादव ने कहा कि यह बजट आम जनता का नहीं, बल्कि देश के बड़े उद्योगपतियों अडानी, अंबानी जैसे कॉरपोरेट घरानों के हित में बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में शिक्षा, उच्च शिक्षा, महिला कल्याण योजनाओं और रक्षा बजट में कटौती की गई है, जिससे आम लोगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। किसान सभा के जिला मंत्री प्रेमचंद यादव ने कहा कि यह बजट पूरी तरह किसान विरोधी है। किसानों से जुड़े उपक्रमों, बीज सब्सिडी और कृषि सहायता मदों में बजट कटौती कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बजट पेश होते ही देश के शेयर बाजार में भारी गिरावट आई और एक ही दिन में निवेशकों को करीब नौ लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जो इस बजट की विफलता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें