फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मध्यस्थ के जरिये एक हुआ परिवार

Sat, 08 Aug 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर एक बिखरे परिवार को पुनः जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश धनेंद्र प्रताप सिंह और प्राधिकारण की सचिव अर्चना-द्वितीय ने बताया कि अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय शिखा रानी जायसवाल द्वारा संदर्भित भरण-पोषण वाद (रीमा देवी बनाम लालू यादव) को सुलह के लिए मध्यस्थता केंद्र भेजा गया था।
विज्ञापन

मध्यस्थ अनिल कुमार सिंह ने पति-पत्नी को उनके पारिवारिक व वैवाहिक दायित्वों का बोध कराया। बातचीत से वर्षों से चला आ रहा मनमुटाव समाप्त हो गया।
दोनों पक्षों ने मुकदमा वापस लेते हुए पुनः एक साथ रहने पर सहमत हो गए। सचिव ने आमजन से समय व धन की बचत और रिश्तों को बचाने के लिए अदालती विवादों में न पड़ने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें