फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शव के अंतिम संस्कार से किया इन्कार कार्रवाई के आश्वासन पर माने परिजन

Tue, 04 Aug 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। तेलिया कला श्मशान घाट के पास बरेजी नाले में मिले पन्नेलाल (41) के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद सोमवार की शाम करीब पांच बजे शव गांव लाया गया तो परिवार वालों ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

परिवार वालों का आरोप था कि गांव के ही एक व्यक्ति ने कुछ लोगों के साथ मिलकर पन्नेलाल की हत्या की है। पुलिस के मान-मनौव्वल और कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिवार वाले शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मईल विकास नाथ, फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिवार वालों को समझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे तक चली वार्ता के बाद भी परिवार वाले मांग पर अड़े रहे। थानाध्यक्ष ने मृतक की पत्नी वंदना से तहरीर लेकर निष्पक्ष जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवार तैयार हुए। पन्ने लाल यादव (41) शनिवार से घर से लापता थे।
विज्ञापन

परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे मगर उनका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार की सुबह शव मिलने की सूचना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। युवक की मौत डूबने से हुई या किसी अन्य कारण से, अभी इसका पता नहीं चला पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें