फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: निजी अस्पताल में महिला की मौत पर घर वालों का हंगामा, ओटी-आईसीयू सील

Sat, 05 Sep 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद शोकाकुल परिजन।
विज्ञापन
देवरिया। शहर के न्यू कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद 24 वर्षीय महिला की मौत हो गई। नाराज परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शनिवार को हंगामा किया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल ओटी, आईसीयू और वार्ड को सील कर दिया। पोस्टमार्टम और स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और जिम्मेदारी की स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।
रुद्रपुर क्षेत्र के गणेशपुर की रंजना को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार की देर शाम निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजन के अनुसार, देर रात महिला ने बच्चे को जन्म दिया। शनिवार की सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई। करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल में हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य विभाग को भी मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल में हुई महिला की मौत की जांच शुरू कर दी। उधर सीएमओ डॉ. राजेश झा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही, महिला के इलाज से संबंधित दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि महिला को भर्ती किए जाने के बाद किस तरह का उपचार किया गया, प्रसव के बाद उसकी स्थिति क्या थी और तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार की क्या प्रक्रिया अपनाई गई।
अधिकारियों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें