फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज के परिजनों ने अस्पताल में किया बवाल

Sun, 22 Jan 2017 10:47 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अस्पताल की इमरजेंसी खाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 इमरजेंसी पर मरीज को लेकर पहुंचे तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। डॉक्टर और कर्मचारी से विवाद करने के बाद मारपीट पर आमादा भिड़ ने मेडिकल कार्य को ठप करा दिया। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भाग निकले। इमरजेंसी के पास अस्पताल में खुली पुलिस पिकेट हाथ के दात साबित हो रही है। पूर्व में हुए विवाद को देखते हुुए  तत्कालीन एसपी मनोज कुमार ने पुलिस पिकेट खोला था। ताकि डाक्टरों, कर्मचारियों के साथ अस्पताल में कोई दुर्व्यवहार न कर सके। आए दिन विवाद की घटना से कोतवाली पुलिस कोई सबक नहीं ले रही है।
विज्ञापन

शनिवार को इमरजेंसी पर डाक्टर डीके सिंह की ड्यूटी थी। रात को वह कर्मचारियों के साथ मरीजों को देख रहे थे। इसी बीच कुछ लोग उनसे उलझ गए। डॉक्टर ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन मनबढ़ विवाद पर उतारू हो गए। करीब आधे घंटे तक हंगामा होता रहा। मामला बढ़ता देख डाक्टर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचती इससे पहले आरोपी भाग खड़े हुए। शाम होते ही पिकेट में ताला लग जाने से कर्मचारी नाराज है। उनका कहना है कि अस्पताल पर अक्सर विवाद होता है। लेकिन कोई पुलिसकर्मी बीच बचाव करने नहीं आता। पिकेट खुला है तो पुलिस क्यों नहीं रहती है। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि विवाद की सूचना मिली थी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें