फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रधान पति समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से खफा हैं परिजन

Tue, 09 Sep 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी हत्याकांड : गोरखपुर के एसपी नार्थ ने तलब की केस से जुड़ी फाइल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रपुर। फतेहपुर गांव के बड़का टोला में 28 जुलाई को जमीन विवाद में रिटायर्ड फौजी की हत्या में फरार चल रहे तीन आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजन स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। वारदात में पीड़ित पक्ष की मांग पर प्रकरण की जांच अब देवरिया पुलिस के सहयोग से गोरखपुर के एसपी नार्थ कर रहे है। हत्याकांड में दो नामजदों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपी प्रधान के पति, उसके बेटे और एक अन्य की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

आरोप है कि गांव में जमीन के विवाद में अवकाश प्राप्त सेना के जवान राम दयाल कुशवाहा की 28 जुलाई को लाठी-डंडे से पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने राम दयाल के बेटे अमित की तहरीर पर प्रधान पति राम अशीष निषाद, विजय, रामजीत निषाद, रामप्रकाश निषाद और राजा चौहान पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रामजीत और राम प्रकाश को गिरफ्तार किया। वहीं मृतक के पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित रखा गया है। मृतक के परिवार वालों ने घटना में शामिल बचे तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर डीआईजी से मांग की। जिस पर यह जांच एसपी नार्थ जितेन्द्र श्रीवास्तव को सौंपी गई है। 5 सितंबर को जांच अधिकारी ने घटना की फाइल रुद्रपुर पुलिस से तलब की है। राम दयाल के बेटे ने तीन हत्यारोपियों के गिरफ्तारी में स्थानीय पुलिस पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केस में नामजद तीनों आरोपी घूम रहे है। सीओ हरिराम यादव ने कहा कि प्रकरण में गंभीरता से जांच चल रही है। पुलिस घटना के हर साक्ष्य पर काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें