फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पानी गिराने के विवाद में घर में घुसकर परिवार पर हमला, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगुलाम टोला में पानी गिराने के विवाद में घर में घुसकर एक परिवार पर हमला कर दिया गया। धारदार हथियार, रॉड और सरिया से किए गए हमले में पति, पत्नी और बेटी घायल हो गए। घटना सोमवार शाम करीब 5:40 बजे की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को उसके भाई, भाभी और तीन भतीजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

रामगुलाम टोला के जिउत चौराहे के पास निवासी अशोक मद्धेशिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके सगे भाई संजय मद्धेशिया का परिवार उसी मकान में अलग रहता है। मकान का बंटवारा हो चुका है। इसके बावजूद पानी गिराने को लेकर दोनों परिवारों के बीच अक्सर विवाद होता रहता है।
आरोप है कि सोमवार शाम इसी बात को लेकर संजय, उसकी पत्नी किरन देवी और बेटे रतन, पवन व अमन उनके कमरे में घुस आए। पांचों ने धारदार हथियार, रॉड और सरिया से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी शीला और बेटी ज्योति को भी पीटा, जिससे तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक लवकुश यादव को सौंपी है। सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें