फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिहार ले जाने की फिराक में था युवक, 10 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भटनी पुलिस ने बुधवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से अंग्रेजी शराब की 10 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक नितिन साहू हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक पीले रंग के झोले में शराब लेकर रेलवे कॉलोनी रोड से स्टेशन की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम दुर्गा मंदिर के पास पहुंची और संदिग्धों की निगरानी करने लगी। इसी बीच झोला लेकर आ रहे एक युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी में झोले से रॉयल स्टैग की 375 एमएल की एक और 180 एमएल की चार बोतलें, जबकि इम्पीरियल ब्लू की 180 एमएल की पांच बोतलें बरामद हुईं। आरोपी की पहचान कस्बे के वार्ड नंबर सात स्थित हरिकर्तन मोहल्ला निवासी विजय कुमार पांडेय के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी शराब लेकर बिहार जाने की फिराक में था। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें