देवरिया। अंडर-14 द्वितीय चर्तुभुजी नारायण क्रिकेट कप 2025-26 का नौवां मैच बृहस्पतिवार को बगहा मठिया क्रिकेट फैसल क्रिकेट अकादमी गौरी बाजार और माइटी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
इसमें फैसल क्रिकेट क्लब ने माइटी क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से हराकर जीत दर्ज किया। माइटी क्रिकेट क्लब के कप्तान अंश यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी माइटी क्रिकेट क्लब की टीम 29 ओवर में 92 रनों पर ऑल आउट हो गई, जिसमें माइटी क्रिकेट क्लब की तरफ से सबसे ज्यादा अंकुर ने 33 रन और और नवीन यादव ने 11 रन की पारी खेला।
फैसल क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादे आशुतोष ने 4 विकेट और रितेश, नीरज, पुनेश और नीरज ने क्रमशः 1-1 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी फैसल क्रिकेट अकादमी ने 6.5 ओवर में बिना विकेट गंवाए मैच को लक्ष्य को प्राप्त कर लिया, जिसमें नीरज ने 69 रन और आरव प्रताप ने 14 रन का योगदान दिया। संवाद