फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तहसील में नहीं मिला न्याय तो डीएम से लगाई गुहार

Thu, 25 Sep 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने के लिए तीन साल से ब्लॉक और तहसील का चक्कर लगा रही महिला को न्याय नहीं मिल सका।
विज्ञापन

बुधवार को महिला ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर अपनी वेदना व्यक्त की। अधिकारियों ने उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। भाटपाररानी ब्लॉक के ग्राम पिपरहियां की रहने वाली सुनंदा धोबी पुत्री स्वर्गीय बनारसी धोबी ने परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज नहीं होने से परेशान होकर एसडीएम को पत्रक आत्मदाह की चेतावनी भी दी थी।
इसके बाद हरकत में आए जिम्मेदारों ने टीम गठित कर ग्रामसभा की खुली बैठक में पक्ष और विपक्ष का हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसमें सुनंदा के समर्थन में 72 और विपक्ष में 67 ग्रामीणों ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद इसके परिवार रजिस्टर में उसका नाम अब तक अंकित नहीं किया गया है। महिला का कहना है कि डीएम और सीडीओ से न्याय की गुहार लगाई है। यदि सुनवाई नहीं हुई तो कठोर कदम उठाऊंगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें