फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मां चंद्रघंटा की हुई पूजा, उमड़े श्रद्धालु

Thu, 25 Sep 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज के भलुअनी में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा  
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शारदीय नवरात्र के एक-एक दिन जैसे बीत रहे हैं श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दुर्गा मंदिरों में सुबह से श्रद्धालु जुटने लगे। भक्ताें ने मां चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की।
शहर के देवरही मंदिर, राघव नगर मंदिर, अमेठी माई मंदिर, अहिल्यापुर देवी मंदिर समेत सीसी रोड स्थित हनुमान मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। लाेगों ने विधि-विधान से मां के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा-अर्चना की और अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि मांगी। भक्तों के जयकारे से परिसर गूंजायमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों के अलावे घरों पर भी श्रद्धालुओं ने कलश रखकर विधिवत पूजा-पाठ कर रहे हैं। वहीं भक्त दुर्गा सप्तसती का पाठ स्वयं और ब्राह्मणों से संकल्प कराकर कर रहे हैं। शहर के देवरही मंदिर में फूलों और इलेक्ट्राॅनिक झालरों से मंदिर परिसर की आकर्षक सजावट की गई है, जो भक्तों को काफी लुभा रही है। भक्तों की सुविधा के लिए पहले से लगने वाली स्थाई दुकानों के अलावे गेट से ही मंदिर परिसर तक फूल-माला और पूजन सामग्रियों की अस्थायी दुकानें सज गईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें