फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन की बढ़ाई गई अवधि

Fri, 03 Jul 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा–नई दिल्ली के बीच संचालित दो जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। रेलवे प्रशासन ने इन ट्रेनों का संचालन 16 अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। फिलहाल इन ट्रेनों को जुलाई और अगस्त महीने तक चलाने की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार, 02563 बरौनी–नई दिल्ली स्पेशल का संचालन, जो पहले 15 जुलाई 2026 तक निर्धारित था, अब 31 जुलाई 2026 तक कर दिया गया है। इसी प्रकार 02564 नई दिल्ली–बरौनी स्पेशल, जो पहले 16 जुलाई तक चलनी थी, अब एक अगस्त 2026 तक संचालित होगी।
इसके अलावा 02569 दरभंगा–नई दिल्ली स्पेशल का संचालन भी 31 जुलाई 2026 तक तथा 02570 नई दिल्ली–दरभंगा स्पेशल का संचालन एक अगस्त 2026 तक 16 अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों में 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक जनरेटर सह लगेजयान, एक एलएसएलआरडी, चार स्लीपर, पांच एसी द्वितीय श्रेणी तथा सात वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के कोच शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें