फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गंदगी देख जताई नाराजगी, सफाई व्यवस्था बेहतर करने के दिए निर्देश

Mon, 21 Apr 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को चुस्त-दुरुस्त करने को लेकर रविवार को सीएमओ ने तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें एक जगह परिसर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही प्रभारी अधीक्षक को सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रामलक्षन स्वास्थ्य केंद्र पर सबसे अधिक प्रसव कराने पर स्टाफ नर्स को प्रोत्साहित किया। आशा कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में अच्छी तरह काम करने तथा मरीज को सरकारी अस्पताल पर ही ले जाने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता रविवार को मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का जायजा लेने निकले। वह राय कमलेश्वर श्रीवास्तव के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमारी झांगा पहुंचे, जहां डॉक्टर व कर्मी मौजूद थे।
यहां पंद्रह मरीज देखे गए थे। बताया गया कि अन्य दिनों की ओपीडी 30-35 है। अस्पताल परिसर में घास व झाड़ी देख सीएमओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रभारी अधीक्षक को सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को बुलवाया और क्षेत्र में जाकर मरीजों को अस्पताल भेजने का निर्देश दिया। इसके बाद पीएचसी बखरा पहुंचे, जहां सभी लोग मौजूद थे। यहां 25 मरीज देखे गए थे।
विज्ञापन

यहां की ओपीडी 40-50 की है। इसके बाद सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामलक्षन पहुंचे। यहां डॉक्टर व सभी कर्मी उपस्थित थे। यहां 40 मरीज देखे गए थे। अन्य दिन ओपीडी 50 से अधिक की है। सीएमओ ने मरीजों से अस्पताल पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। मरीजों ने डॉ. अंजलि सिंह के कार्य की सराहना की। यहां तैनात स्टाफ नर्स रेनू गुप्ता ने माह में सबसे अधिक नौ प्रसव कराया है। इस पर सीएमओ ने उन्हें प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें