तरकुलवा। नगर पंचायत कस्बा में शुक्रवार शाम को एक घर में रसोई गैस का पाइप फटने से तेज धमाका हुआ, इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। गनीमत था कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
थाना क्षेत्र के तरकुलवा कस्बा में शुक्रवार की शाम करीब व्यापारी राम प्रताप मोदनवाल के घर में रसोई गैस सिलिंडर का पाइप अचानक फट गया। पाइप फटने के साथ तेज आवाज हुई, जिसे सुनकर आसपास के घरों के लोग घर से बाहर निकल आए। पीड़ित व्यापारी के घर से धुएं की लपट निकलने लगी, जिसे देखकर लोग सहम गए। काफी हिम्मत कर लोगों ने गैस के रेगुलेटर को बंद किया। इसके कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हुई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।