फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तहसील क्षेत्र में आबकारी और पुलिस टीम ने मारा छापा

विज्ञापन
बरहज क्षेत्र में अलग-अलग ठिकानों से बरामद कच्ची शराब और पकड़े गए धंधेबाजों के साथ आबकारी और पुलि
विज्ञापन
1000 किलोग्राम लहन बरामद, पांच धंधेबाजों का चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। तहसील क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर मंगलवार को अभियान के तहत आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इसमें करीब 1000 किलोग्राम लहन बरामद किया गया, जबकि पांच धंधेबाजों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

आबकारी इंस्पेक्टर पंकज विवेक और पुलिस टीम के साथ सुबह कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया। लार के गांधी मोड़ स्थित एक ईंट-भट्ठे पर कार्रवाई की। पुलिस को देख ईंट-भट्ठे पर खलबली मच गई। मौके से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन अभियुक्त पकड़े गए। खुखुंदू के एक ईंट-भट्ठे से 35 लीटर कच्ची शराब और 1000 किलोग्राम लहन बरामद किया। जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया। जबकि दो के खिलाफ केस दर्ज कर चालान किया गया। आबकारी इंस्पेक्टर पंकज विवेक ने बताया कि अभियान के तहत कार्रवाई किया गया है। टीम में मनीष सिंह, दिनेश यादव, राकेश वर्मा, सुनील कुमार, रितुप्रकाश और श्यामबिहारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें