देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में आई बरात में द्वार पूजा के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिससे भगदड़ मच गई। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया तथा मौके से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बेलवा गांव में सिरसिया नंबर एक के बीबीचक से रामदेव यादव के घर बरात गई थी। द्वार पूजा के दौरान ही किसी बात को लेकर दो पक्षों में अनबन होने लगी और जमकर मारपीट शुरू हो गई। मामले में गांव के पंकज विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बरियारपुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के तीन लोग तथा कुशहरी के रहने वाले एक युवक के ऊपर मारपीट एवं तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।