फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास घाट पर पूर्व विधायक ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संत रविदास घाट पर पूर्व विधायक ने दिया धरना
विज्ञापन

बरहज। नगर के सरयू नदी तट स्थित संत रविदास घाट पर पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने समर्थकों के साथ धरना दिया। राज्यपाल को संबोधित 27 सूत्री ज्ञापन तहसीलदार सतीश कुमार को सौंपा। धरने में बैठे लोग पीडब्ल्यूडी की ओर से पॉवर वार्ज बोट के संचालन और रेल विभाग की ओर से बरहज में मालगोदाम स्थापित कराने की मांग कर रहे थे। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संत रविदास घाट पर पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ धरना दिया। कहा कि आपात स्थिति से निपटने के लिए सरयू तट पर स्टीमर की व्यवस्था कराए जाने और नदी के रास्ते सैकड़ों की संख्या में आने-जाने वालों की सहूलियत के लिए सरकारी नाव चलाई जाए। प्राइवेट नावों से सफर कर रहे लोगों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। पूर्व विधायक ने सीपीआरओ वाराणसी से बरहज रेल विभाग के पास पर्याप्त जमीन होने का हवाला देते हुए मालगोदाम, मोहरा-समोगर-पैना-भागलपुर और पिंडी के गांवों को बचाने के लिए रिंग बांध, गरीबों को छत, खुखुंदू को ब्लॉक बनाने, निर्माणाधीन मोहन सेतु पर समय से पीपा पुल, जर्जर सड़कों के नवीनीकरण सहित 27 मांगें रखीं। तहसीलदार के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान गुलाब यादव, दशरथ, झींगुर, रामनिवास यादव, विजय यादव, योगेंद्र यादव, रामेश्वर, पिंटू कुमार, राजेश सिंह, देवकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें