बरहज। बीआरडीबीडी पीजी कालेज आश्रम में बृहस्पतिवार को बाबा राघवदास की 128वीं जयंती मनाई गई।
विधायक डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी और अनंत आश्रम के पीठाधीश्वर आंजनेय दास ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सदर विधायक ने कहा कि बाबा राघवदास समाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरु थे। देश को आजाद कराने में इनका महती योगदान था। राजनैतिक गलियारे में भी इनकी धमक थी। इन्होंने कोल्हू पर टैक्स लगने पर सत्ता में रहने के बाद भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। पीठाधीश्वर आंजनेय दास ने कहा कि बाबा राघवदास भूदान आंदोलन के हनुमान कहे जाते हैं। शिक्षा क्षेत्र के अलावा इन्होंने गरीबों के साथ-साथ कुष्ठ रोगियों की सेवा किया था। कार्यक्रम को प्राचार्य प्रोफेसर शंभूनाथ तिवारी, संत विनोबा पीजी कॉलेज के प्राचार्य रहे प्रोफेसर अर्जुन मिश्र, सूरज प्रकाश गुप्त, अमरेश त्रिपाठी, झब्बू प्रसाद मिश्र, अरविंद पांडेय आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदीप शुक्ल, डॉ.महंथ प्रसाद कुशवाहा, पारसनाथ यादव, प्रेमशंकर पाठक, किरन पाठक, आरती पांडेय, दर्शना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
समारोह में पुरस्कृत किये गये प्रतिभागी : बीआरडीबीडी पीजी कालेज आश्रम में बृहस्पतिवार को अनंत पीठ के पीठाधीश्वर बाबा राघवदास की जयंती मनाई गई। जिसको लेकर महाविद्यालय में पूर्व में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।