फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाजपा सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान

Mon, 14 Sep 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सलेमपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, जनसमस्याओं और क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान है। सलेमपुर क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बिजली कटौती के कारण जहां घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं दुकानदारों, छोटे व्यापारियों और किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव दीनदयाल प्रसाद ने बिजली विभाग से व्यवस्था में सुधार करते हुए निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाते रहेंगे।
बिजली, सड़क, पानी सहित अन्य स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरने का काम करेंगे। कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का काम कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन प्रसाद ने कहा कि जनता भाजपा सरकार से परेशान हो गई है।अब कांग्रेस ही एक मात्र विकल्प है।
विज्ञापन

बैठक को युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सत्यम पांडेय, डॉ नरेन्द्र यादव, शिवशंकर गौतम,मोहित कुमार, राकेश यादव, विनोद कुमार, विपिन पांडेय, सुच्चन खान,मनोज पांडेय, श्री यादव,अखिलेश मिश्र आदि ने सम्बोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें